जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की

खबर शेयर करें -

नैनीताल। नवागंतुक जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बुधवार को कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, जनता के हित में किए जा रहे कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में कुमाऊं आयुक्त ने नवागंतुक जिलाधिकारी को जिले की प्राथमिकताओं, पर्यटन विकास, आपदा प्रबंधन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी, और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News