नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हंगामा, अपहरण का आरोप हाई कोर्ट पहुंची कांग्रेस की पुष्पा

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सामने आया बड़ा बाबल। कांग्रेस ने अपने 4 समर्थक जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप भाजपा और पुलिस पर लगाया है।
कांग्रेसियों ने पुलिस और भाजपा के समर्थन वाले 30 से 40 लोगों पर चारों के साथ मारपीट करते हुए निजी वाहन में जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाया।
कांग्रेस कैंडिडेट पुष्पा नेगी इस आरोप के साथ न्याय की गुहार लेकर उच्च न्यायालय पहुंची और चुनाव स्थगन की प्रार्थना की।
आज जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए नैनीताल में मतदान चल रहा है। संवेदनशीलता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन ने मीडिया को भी मतदान स्थल से कोसों दूर रखा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News