1170 जवानों में अव्वल, पासिंग आउट परेड में अग्निवीर कुनाल बोहरा बने गोल्ड मेडल कैडेट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के युवा कुनाल बोहरा ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मध्यप्रदेश स्थित महार रेजिमेंट में आयोजित अग्निवीर पासिंग आउट परेड में 1170 जवानों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल कैडेट बनने का गौरव हासिल किया है।

इस उपलब्धि पर श्री रामलीला कमेटी ब्लॉक द्वारा उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व माता भगवती मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया और देश की रक्षा में समर्पित जवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कमेटी अध्यक्ष मुकेश जोशी ने कहा कि कुनाल बोहरा की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है और अधिक से अधिक युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए आगे आना चाहिए। वहीं कमेटी के संरक्षक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश शर्मा ने अग्निवीर कुनाल बोहरा को हनुमान जी की दिव्य प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कुनाल ने अपने परिवार, क्षेत्र और पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने युवा सैनिक का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News