सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा, जनसुनवाई में जनता से सीधे संवाद_अधिकारियों को निर्देश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में सर्किट हाउस पहुँचकर जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नागरिकों से सीधे मुलाकात की। इस अवसर पर कुमाऊँ आयुक्त श्री दीपक रावत तथा कुमाऊँ क्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती रिद्धिमा अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि “प्रशासन को संवेदनशील, उत्तरदायी और पारदर्शी बनाना सरकार की प्राथमिकता है।”

इस जनसुनवाई में क्षेत्रीय विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दरमवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट, राज्य सरकार में विभिन्न दायित्वधारी, प्रभारी जिलाधिकारी श्रीमती अनामिका सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Breaking News