डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सिख गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि अर्पित की गई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी । भारत सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की दुखद समाचार पर आज सिख गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर हेड ग्रंथि भाई जगपाल सिंह ने डॉ. मनमोहन सिंह की पवित्र आत्मा की शांति हेतु अरदास की।

सिख समाज ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। डॉ. मनमोहन सिंह को एक विद्वान और महान अर्थशास्त्री के रूप में याद किया जाएगा। उनके शांत और स्थिर नेतृत्व ने देश को आर्थिक संकट के समय में मजबूत राह दिखाई, और जटिल राजनीतिक परिस्थितियों को संभालने की उनकी क्षमता ने उन्हें विशेष स्थान दिलाया।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के मुख्य सेवादार (अध्यक्ष) वीरेंद्र सिंह चड्ढा, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह बंटी, सचिव कवलजीत सिंह उप्पल, प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा सहित कई अन्य पदाधिकारियों और संगत ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जसपाल कोहली बॉबी, रमन साहनी, लकी चड्ढा, कमल ओबेरॉय व परमिंदर प्रिंस परमजीत सिंह भी मौजूद थे। डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News