वीर बाल दिवस पर नैनीताल गुरुद्वारे में सीएम धामी ने टेका मत्था, साहिबजादों को किया नमन

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के सी.एम.पुष्कर धामी ने वीर बाल दिवस के मौके पर नैनीताल के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मत्था टेककर बाल शहीदों को नमन किया। सभा के पदाधिकारियों ने उन्हें तलवार और प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

   हर वर्ष 26 दिसंबर को 10वें गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादे बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह की शहादत को सम्मान देने के लिए बाल शहीद दिवस मनाया जाता है। आज इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नैनीताल पहुंचकर चार साहिबजादों की शहादत को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल शहीदों के उस बलिदान को आने वाली पीढ़ी भी स्मरण में रखे। कहा कि पी.एम.मोदी ने भी बाल शहीदों के पराक्रम को याद करते हुए उनका बलिदान देश दुनिया तक पहुंचाकर युवा पीढ़ी को एक राह दिखाई है। 

इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह आंनद, सचिव अमरप्रीत सिंह, संदीप सिंह भुल्लर, गुरप्रीत सिंह आनंद, जसनीत आनंद, गगनदीप सिंह, अमनप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह, जगजीत सिंह, जीत सिंह आननद, रमनजीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, अरविंद पडियार, पंकज बरगली, आनंद सिंह बिष्ट, प्रधान किशोर ढेला, संतोष, आशीष बजाज, डी.एम.ललित मोहन रयाल, ए.डी.एम.विवेक राय, एस.डी.एम.नवाज़िश ख़लिक़, एस.पी.जगदीश चंद्रा, एसपी हल्द्वानी मंनोज कत्याल, सी.ओ.रविकांत सेमवाल, सीओ रामनगर सुमित पाण्डे आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News