मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान का दिया आश्वासन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “विकास की धारा को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए हमने सरलीकरण, समाधान और निस्तारण पर ध्यान केंद्रित किया है।” उन्होंने यह स्पष्ट किया कि जनहित और विकास से जुड़े मामलों में प्रक्रियाओं को सरल बनाकर त्वरित समाधान किया जाएगा।

व्यापारियों से मुलाकात के दौरान, मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत जिन व्यापारियों की दुकानें प्रभावित हो रही हैं, उनके लिए एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा, ताकि वे अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से जारी रख सकें।

इस कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मण्डी परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष डा. अनिल कूपर डब्बू, दिनेश आर्य, दीपक महरा, डा. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आम जनता भी मौजूद थी।

मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल कार्यवाही के निर्देश मिलने के बाद उपस्थित व्यक्तियों ने अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News