फील्ड पर उतरने लगी जनगणना की टीम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी
जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत अब सर्वे टीम फील्ड पर उतरने लगी है। नगर निगम क्षेत्र में सुपरवाइजर और प्रगणक अपनी-अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर आवासीय और गैर-आवासीय भवनों की गणना का कार्य शुरू कर चुके हैं।

नगर आयुक्त परितोष वर्मा के अनुसार, नगर निगम क्षेत्र में कच्चे और पक्के सभी प्रकार के भवनों का सर्वे किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत हर घर और भवन का डाटा एकत्र किया जाएगा, जिससे सटीक जनगणना सुनिश्चित हो सके।

चार्ज अधिकारी गणेश भट्ट और गजेंद्र पाल सिंह ने जानकारी दी कि सभी पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को नगर निगम की ओर से आवश्यक किट वितरित कर दी गई है, जिससे सर्वे कार्य में तेजी लाई जा सके।

पर्यवेक्षक पूरन सिंह बुंगला ने बताया कि फील्ड विजिट के दौरान टीम तीन दिनों तक नजरिये का नक्शा तैयार करेगी। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों (HLB) का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है।

वहीं, फील्ड ट्रेनर और पर्यवेक्षक गौरीशंकर काण्डपाल के अनुसार, सभी प्रगणक गूगल अर्थ मोबाइल ऐप का उपयोग कर पहले से तैयार नक्शों को डाउनलोड कर रहे हैं और स्थलीय निरीक्षण के दौरान उनका इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे कार्य अधिक सटीक और आसान हो गया है।

Census2027 #HaldwaniNews #UrbanSurvey #DigitalIndia #SmartSurvey #GovernmentWork

Breaking News