अंबेडकर पार्क में आजादी का जश्न, शहीदों को किया नमन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगल पड़ाव स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक ने देश के क्रांतिकारी शहीदों और संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया।

प्रदेश संगठन सचिव एडवोकेट गंगा प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 1857 से 1947 तक देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्ष, संविधान की महत्ता और उनके जीवन दर्शन पर विचार रखे। उपस्थित लोगों ने शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेने और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन राम मूल निवासी, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, जिला मीडिया प्रभारी नवल किशोर आर्य, महानगर अध्यक्ष इरशाद अंसारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News