पेपर लीक मामले में CBI जांच की मांग,कांग्रेस ने हाकम और सरकार का पुतला फूका..

खबर शेयर करें -

कोटद्वार : UKSSSC की स्नातक स्तरीय पटवारी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर आज कोटद्वार में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और कथित नकल माफिया हाकम सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में पेपर लीक अब आम बात बन चुकी है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा, “यह कोई पहली घटना नहीं है। उत्तराखंड में हर बड़ी परीक्षा से पहले पेपर लीक की खबरें आती हैं, लेकिन सरकार कोई सख्त कदम नहीं उठाती। यह युवाओं के भविष्य के साथ क्रूर मज़ाक है।”

उन्होंने आगे कहा कि हाकम सिंह जैसे माफिया लगातार पकड़े जाने के बावजूद खुलेआम घूम रहे हैं क्योंकि उन्हें भाजपा के शीर्ष नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। 2022 में एक लाख नौकरियों का वादा करने वाली भाजपा सरकार अब बेरोजगार युवाओं की आँखों में धूल झोंक रही है,” डबराल ने कहा।

कांग्रेस ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस्तीफे की भी मांग की है। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस राज्यभर में उग्र आंदोलन करेगी।

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेत्री रंजना रावत, लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, ज्योति, बलबीर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवेंद्र नैथानी, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह पयाल, दलीप सिंह रावत, कैप्टन शैलेन्द्र सिंह, प्रवेश राणा, भारत सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी, चंद्रमोहन रावत, जयदेव भट्ट, महावीर नेगी, कुलवंत पुंडीर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News