भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने किया जन संपर्क तेज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज पॉलिशीट, रेलवे कॉलोनी, नवाबी रोड, शीश महल और आवास विकास क्षेत्र में जन संपर्क और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता से आगामी 23 जनवरी को कमल के फूल पर मुहर लगाने की अपील की, जिसका उन्हें भारी समर्थन मिला।

गजराज बिष्ट ने कांग्रेस पार्टी से 35 वर्षों से जुड़े रामू भारती को भाजपा में शामिल कराया। रेलवे कॉलोनी काठगोदाम क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, गजराज बिष्ट और निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला की मौजूदगी में रामू भारती ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बाल्मीकि समाज से शत प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में कराने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बोलते हुए गजराज बिष्ट ने कहा कि रामू भारती के भाजपा में शामिल होने से उन्हें नगर निगम चुनाव जीतने के लिए भगवान बाल्मीकि का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा, “रामू भारती का भाजपा में आना आधी जंग जीतने जैसा है।”

निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला ने रामू भारती को बाल्मीकि समाज का बड़ा नेता बताते हुए कहा कि वह अपने समाज के हर परिवार की चिंता करते हैं और चुनाव का रुख मोड़ने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बाल्मीकि समाज की मदद से भाजपा का मेयर आगामी 26 जनवरी को नगर निगम परिसर में ध्वजारोहण करेगा।

सांसद अजय भट्ट ने इस मौके पर कहा कि महर्षि बाल्मीकि ने हमें सत्य, धर्म और आदर्श जीवन का संदेश दिया है। उन्होंने रामू भारती की मेहनत का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने लंबे कार्यकाल में भी बाल्मीकि समाज के लिए कुछ नहीं किया, जबकि जोगेंद्र रौतेला के कार्यकाल में हर बाल्मीकि परिवार के सदस्य को रोजगार मिल सका।

इस दौरान प्रचार अभियान में भाजपा कार्यकर्ता जोगेंद्र रौतेला, रेनू अधिकारी, मोहन पाठक, हरीश पांडे, समीर आर्य, लाखन निगल्टिया, किशोर जोशी, सरदार प्रताप सिंह तापी, प्रतिभा जोशी, विजय लक्ष्मी चौहान, हिमांशु मिश्रा, कमल पांडे, विपिन पांडे, त्रिवेणी गयाल, लाखन बिष्ट, नीरज बिष्ट सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News