हल्द्वानी में बड़े तस्कर पकड़े गए, 48 लाख की स्मैक बरामद..

खबर शेयर करें -

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में मिशन “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के तहत बड़ी सफलता
हल्द्वानी (नैनीताल) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल निर्देशन और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 के तहत नैनीताल पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने हल्द्वानी में 162.14 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की कीमत लगभग 48 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस की सटीक कार्रवाई
एसपी नगर प्रकाश चन्द्र और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री अमर चन्द शर्मा के नेतृत्व में पुलिस/SOG टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज मोतीनगर, राष्ट्रीय राजमार्ग हल्द्वानी पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को रोका। तलाशी में उनके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व विवरण
तस्लीम खान, पुत्र नन्हे खान, निवासी ग्राम रोहनिया, थाना बहेड़ी, जिला पीलीभीत (उ.प्र.), उम्र – 36 वर्ष
मो. राशिद खान, पुत्र आलम साह, निवासी ग्राम परेवा वैश्य, थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत (उ.प्र.), उम्र – 25 वर्ष

दोनों के पास से कुल 162.14 ग्राम स्मैकबरामद की गई – तस्लीम खान से 89.67 ग्राम, राशिद खान से 72.47 ग्राम , साथ ही एक Splendor मोटरसाइकिल (UP25CY 0703) भी जब्त की गई है।

नशे की सप्लाई चेन का खुलासा

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे शीशगढ़, जिला बरेली (उ.प्र.) से स्मैक खरीदकर हल्द्वानी में सप्लाई करने आए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी पर FIR नं-355/2025, धारा 8/21/29/60 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस टीम को पुरस्कृत किया गया
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने इस सफल कार्रवाई पर पूरी टीम को ₹2,500 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

गिरफ्तारी टीम:
उ.नि. प्रेम राम विश्वकर्मा (चौकी प्रभारी मण्डी)
उ.नि. राजेश जोशी (प्रभारी SOG)
का. अमर सिंह, का. मो. अजहर, का. संतोष बिष्ट, का. भूपेन्द्र ज्येष्ठा, का. अरुण राठौर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News