बच्चों में सकारात्मक सोच और शिक्षा के महत्व पर वार्षिक सेमिनार का आयोजन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। सुचेतना संस्था और वरदान वाटिका आश्रम जोगीपुरा के तत्वावधान में एक विशेष वार्षिक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें छोटे बच्चों को पढ़ाई और सकारात्मक शिक्षा के महत्व पर केंद्रित किया गया। इस कार्यक्रम में रामनगर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं शिक्षाविद् पूरन चंद्र पाण्डे ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के साथ-साथ शिक्षा के अधिकार अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

उन्होंने बच्चों को सकारात्मक सोच अपनाने और नकारात्मकता से दूरी बनाने पर बल दिया। इस दौरान उन्होंने वेदों, बाइबिल, कुरान और गुरु ग्रंथ साहिब जैसे धार्मिक ग्रंथों से जुड़े प्रसंगों पर चर्चा की। पूरन चंद्र पाण्डे ने भगवान राम, अंगद, हनुमान, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, सावित्रीबाई फुले, ज्योतिबा फुले, डॉ. बीआर अंबेडकर, महात्मा गांधी जैसे व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम में संचालिका संगीता, संध्या, पूजा पटवाल, नंदा, लीला, नेहा, मुन्नी आर्या, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मनु अग्रवाल सहित कई चर्च सदस्यों ने भाग लिया। यह सेमिनार बच्चों के सर्वांगीण विकास और सकारात्मक सोच के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Breaking News