अखिल भारतीय महिला सम्मेलन हल्द्वानी ने हरेला पर्व पर आम लीची के पौधे रोपे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। अखिल भारतीय महिला सम्मेलन हल्द्वानी की सदस्यों ने हरेला पर्व के अवसर पर हीरानगर स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के प्रांगण में आम और लीची के पौधे रोप कर मनाया। इस पौधरोपण का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष बिमला संगुड़ी रहीं, जिन्होंने पौधे लगाते हुए कहा कि वृक्षों का महत्व मानव जीवन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी बहुत जरूरी है। बढ़ते पदूषण और मौसम में हो रहे बदलाव को स्थिर करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। सचिव नीरजा बोरा, उपाध्यक्ष हेमा नेगी, उपसचिव निर्मला जोशी, कोषाध्यक्ष कामिनी पाल और अन्य पदाधिकारीगण भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर हल्द्वानी के विभिन्न सामाजिक एवं महिला संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंच के संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर, सचिव देवेंद्र तोलिया, कोषाध्यक्ष त्रिलोक बनौली सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी लोगों को हरेला पर्व की शुभकामनाएँ दी और वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। हरेला पर्व पर वृक्ष लगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह पर्यावरण के संरक्षण और जीवन के संरक्षण का प्रतीक है।

कार्यक्रम में कविता कर्नाटक, विमल पांडे, नीमा रावत, किरण क्वीरा, राजेश्वरी भंडारी, इंद्रा नगरकोटी, भारती रौतेला, गीता बृजवासी, कविता कर्नाटक, सीमा पाठक समेत अनेक महिलाएं एवं पदाधिकारी उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और वृक्षारोपण को उत्साहपूर्वक संपन्न किया।

Breaking News