विश्व आटिज्म दिवस पर हल्द्वानी में रोशनी सोसाइटी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी में विश्व आटिज्म दिवस के अवसर पर रोशनी सोसाइटी द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सोसायटी की अध्यक्ष शिवानी पाल ने स्वागत भाषण देकर की, जिसमें सोसायटी द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए 2011 से जारी प्रयासों का उल्लेख किया गया।

मुख्य अतिथि गजराज सिंह विष्ट ने बच्चों को विश्व आटिज्म दिवस की शुभकामनाएं दी और नगर निगम हल्द्वानी की ओर से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समर्थन देने का आश्वासन दिया।

अति विशिष्ट अतिथि, रिचा सिंह ने बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को प्रकट करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि विश्वनाथ गौतम ने DDRC में शुरू हो रहे थैरेपी सेंटर और अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी, जहां विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पूरी तरह से सहयोग दिया जाएगा।

विशेष आमंत्रित सदस्य दुष्यंत मैनाली, वरिष्ठ अधिवक्ता हाईकोर्ट उत्तराखंड, ने रोशनी सोसायटी के प्रयासों की सराहना की और राज्य में स्पेशल बच्चों के लिए नीति बनाने की प्रक्रिया की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में उपस्थित आटिज्म विशेषज्ञ कैलाश जोशी और विनीता वर्मा ने आटिज्म के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

रोशनी सोसाइटी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपना विशेष प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान, अतिथियों ने रोशनी सोसाइटी के प्रतिभाशाली आटिस्टिक युवक पावस जोशी की पुस्तक ‘Peaks Of Uttarakhand’ का विमोचन किया।

समापन समारोह में रोशनी सोसायती के सचिव गोविन्द मेहरा ने सभी उपस्थित मेहमानों का धन्यवाद किया और सभी अभिभावकों को एकजुट होकर सकारात्मक प्रयासों में भागीदारी की अपील की ताकि हल्द्वानी और आस-पास के क्षेत्र में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए उपयुक्त व्यवस्था बनाई जा सके। उन्होंने नगर निगम का कार्यक्रम के लिए आभार जताया।

इस अवसर पर, नगर निगम ने सभी विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को रिफ्रेशमेंट वितरित किया। अंत में मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने विश्व आटिज्म जागरूकता के तहत नगर निगम हल्द्वानी के कार्यालय को नीली रोशनी से सजाने की घोषणा की, ताकि क्षेत्र में आटिज्म के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।

कार्यक्रम में रोशनी सोसायती की उपाध्यक्ष हेमा परगांई, योगेश गुरुरानी, ममता धामी, हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 के एडमिन श्री अमित खोलिया, कमल उप्रेती, प्रतिभा बिष्ट, और नैनीताल जिले से आए विशेष बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News