हल्द्वानी। उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा नेता दिनेश आर्य को नैनीताल-उधम सिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
अजय भट्ट ने कहा कि दिनेश आर्य का संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा सांसद के रूप में दिनेश आर्य उत्तराखंड की जनसमस्याओं, जनआकांक्षाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएंगे। अजय भट्ट ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से देवभूमि के विकास को नई दिशा मिलेगी।







