शक ने उजाड़ दिया घर_ पत्नी की पीट-पीटकर हत्या..

खबर शेयर करें -

Nainitallive

नैनीताल/ओखलकांडा_ एक परिवार के भीतर पनपे शक ने एक महिला की जान ले ली। खनस्यूं थाना क्षेत्र के तल्ला ओखलकांडा गांव में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने कथित तौर पर उसे डंडों और चम्मच से बेरहमी से पीट दिया। गंभीर चोटों के चलते पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति अपने बच्चों को धमकाकर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त को घटना की सूचना मिली। आरोप है कि भीम सिंह पुत्र मानसिंह ने अपने चार बच्चों की मौजूदगी में पत्नी डिक्री देवी के साथ मारपीट की। इसके बाद वह रात में घर पर ही रहा और अगले दिन बच्चों को घटना के बारे में किसी को कुछ न बताने की धमकी देकर फरार हो गया।

मृतका के पिता गुमान सिंह की तहरीर पर खनस्यूं थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और हल्द्वानी से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

दो दिन बाद काठगोदाम के पास पकड़ा गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.के निर्देश पर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार 24 अगस्त 2026 को भीम सिंह को वडियाड लूगड़, काठगोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घटना के समय शराब के नशे में था और उसे पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने पत्नी के साथ मारपीट की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

NainitalCrimeNews #DomesticViolence #KhanasyuNews

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News