हल्द्वानी। बिहार के दरभंगा में दलित छात्रों से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे और भाजपा नेताओं विजय साह और जगदीश देवड़ा द्वारा सेना का अपमान किए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिला प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू और जिला अध्यक्ष विशाल भोजक के नेतृत्व में युवाओं ने बुधपार्क में भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

जिला अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को बिहार में छात्रों से मिलने से रोका जाता है और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने कहा कि भाजपा एक ओर तिरंगा यात्रा निकाल रही है, तो दूसरी ओर उनके नेता सेना का अपमान करने से बाज नहीं आ रहे हैं। साहू ने भारत और पाकिस्तान दोनों जगह जश्न पर भी तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान और आतंकवाद मिटाने का सही अवसर होने के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा सीजफायर करने पर देश के लोग निराश हुए हैं।
पुतला दहन में शामिल वरिष्ठ नेताओं में रक्षित सिंह बिष्ट (प्रदेश महासचिव, NSUI), अक्षत पाठक (प्रदेश सचिव, NSUI), सौरभ कुमार (पूर्व उप सचिव, छात्र संघ), अजय कुमार, राहुल रावत, चंदन गरिया, तनिष्क भट्ट, दीपक बिष्ट, मिथ्याक्ष, रुद्राक्ष बिष्ट, यश कवड़ियल, पार्थ धपोला, प्रियांशु बिष्ट, गौरव सिंह धपोला और अजय नेगी सहित कई युवा कांग्रेस पदाधिकारी शामिल थे।