जल मिशन के कार्यों में अनिमियता बरतने पर ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। आज ग्राम सभा बल्यूटि के ग्रामीणों ने सरकार द्वारा जल मिशन योजना के अंतर्गत हर घर जल योजना के काम में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है।ग्राम सभा बल्युटी में सरकार द्वारा जल मिशन योजना के तहत हर घर नल हर घर जल योजना का कार्य कराया जा रहा है।

जिसका टेन्डर प्रक्रिया के तहत मन्दु यादव नाम के व्यक्ति का बॉन्ड हुआ है। इस योजना मे विभागीय अधिकारी (जे०ई०) पाठक हैं। इन दोनो के द्वारा कार्य को सही ढंग से नहीं किया जा रहा है जिससे ग्राम वासियों ओर सरकार दोनों को नुकसान हो रहा हैं। ग्राम बल्युटी में सरकारी मानक के अनुरूप खुदाई नहीं हो रही हैं ओर ना ही मानक के अनुरूप पाइप की खरीद हुई हैं जो टेन्डर प्रकिया के समय बॉन्ड भरा गया था।

मन्टू यादव द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही हैं और विभागीय अधिकारी (जे०ई०) द्वारा उसे पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है, जिस कारण ग्राम सभा बल्युटी में सरकार द्वारा जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर नल हर घर जल की जो योजना चलायी जा रही हैं उसके कार्य में विलम्ब हो रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News