हल्द्वानी में बेहद दर्दनाक हादसा_ दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र के ग्राम मानपुर में मंगलवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। लंबे समय से बंद पड़े एक अंडरग्राउंड टैंक का ढक्कन खोलते समय उसमें जमा जहरीली गैस की चपेट में आकर तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले एक व्यक्ति टैंक में उतरा और अचेत हो गया। उसे बचाने के लिए दो अन्य लोग भी बिना सुरक्षा उपकरणों के अंदर गए, लेकिन वे भी गैस की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकालकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में धर्मेंद्र सिंह बिष्ट (38), सरस्वती देवी (58) और कुशल बिष्ट (35) की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक है।

सुशीला तिवारी अस्पताल में मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों को एक साथ खो देने का दर्द इतना गहरा है कि वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News