उत्तराखंड_ सरकारी बोर्ड लगी बोलेरो का तांडव, कई गाड़ियों को रौंदा,आरोपी फरार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड । राजधानी देहरादून के चंदरनगर क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी पांच स्कूटी और दो बाइक को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में एक युवक भी बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना के बाद वाहन में सवार चार युवक मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो पर उत्तराखंड कृषि विभाग के उपनिदेशक की नेम प्लेट लगी थी। बताया जा रहा है कि वाहन कृषि विभाग में अनुबंध पर लगा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो सवार युवक कथित तौर पर शराब के नशे में थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल की मदद करने और युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे वाहन छोड़कर भाग निकले।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बोलेरो को कोतवाली पहुंचाया। पुलिस फरार युवकों की पहचान और तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और सरकारी नेम प्लेट के इस्तेमाल से संबंधित वास्तविक स्थिति क्या है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News