उत्तराखंड क्रांति दल के नेता की पत्नी ने खुद को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली, मौत

खबर शेयर करें -


अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल नेता की पत्नी ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। नगर के विवेकानंद पुरी वार्ड निवासी मोहित साह अपनी 38 वर्षीय पत्नी लता साह व अपने पुत्र के साथ रहते है। सोमवार सुबह मोहित अपने 13 वर्षीय बेटे को रोजाना की तरह स्कूल गए थे। इस बीच आसपास के लोगों ने घर से धुंआ उठता देख मौके पर पहुंचे और मोहित को इसकी सूचना दी। दरवाजा खोलने की कोशिश की गई, लेकिन दरवाजा से बंद किया गया था। मोहित के आने के बाद दरवाजा तोड़ा गया। लेकिन तब तक लता काफी जल चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News