हल्द्वानी में बरेली से आकर_ बैटरी चुराते थे..

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर बनभूलपुरा क्षेत्र में ट्रकों से बैटरी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई हल्द्वानी के गौला बाईपास रोड पर की गई, जहां से अभियुक्तों को पकड़ा गया।

मामला 12 फरवरी 2026 को सामने आया, जब आजाद नगर निवासी जुहैब आलम ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका डम्पर (DLIG 5376) इन्द्रानगर गेट के पास खड़ा था, जहां से अज्ञात चोर बैटरी चोरी कर ले गए। जांच में आसपास खड़े अन्य वाहनों से भी बैटरियां चोरी होना सामने आया। थाना बनभूलपुरा में मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक मनोज यादव को विवेचना सौंपी गई।

एसएसपी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और गहन जांच के बाद 14 फरवरी 2026 को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में विनोद कुमार (25), रंजीत सिंह (24), रंजीत सिंह (26) निवासी ग्राम पिण्डारी अशोक, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उ.प्र.) तथा जलील अहमद (40) निवासी अब्बास नगर, बहेड़ी शामिल हैं।

पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त कार (UP 15 AN 2345 स्विफ्ट डिजायर) और विभिन्न कंपनियों की 6 ट्रक बैटरियां बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे गौला नदी के पास खड़े ट्रकों से कई बार बैटरी चोरी कर चुके हैं और चोरी की बैटरियां कबाड़ी जलील अहमद को बेच देते थे, जो उन्हें तोड़कर आगे बेच देता था।

तीनों मुख्य आरोपियों पर पूर्व में भी थाना बहेड़ी, जिला बरेली में चोरी और माल छिपाने के मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

पुलिस टीम में व0उ0नि0 गगनदीप सिंह, उ0नि0 मनोज यादव, का0 महबूब अली, का0 सुनील कुमार और का0 मो0 यासीन शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News