कर्मचारियों के साथ घूमने आया प्रोजेक्ट हेड नहाते वक्त नदी में डूबा, एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। ऋषिकेश के शिवपुरी के पास एक कंपनी का यूनिट हेड नहाते वक्त गंगा नदी में बह गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक आज 12 मई को अंकुर गोयल पुत्र सुभाषचंद्र निवासी 504 ब्रह्मपुरी शारदा नगर वीर नगर, मेरठ सिटी उम्र 40 वर्ष जो कि नौक़ल सिस्टम कंपनी मेरठ में प्रोजेक्ट हेड थे, अपनी कंपनी के 35 लोगों के साथ होटल ग्रैंड शिवा में शुक्रवार से रुके थे। आज अक्षय पुत्र मदन लाल निवासी कोटलू बड़सर हमीरपुर हिमाचल के साथ प्रातः गंगा किनारे आए थे, नहाने के दौरान शिवपुरी में अंकुर नदी के बहाव में आ गया, जिसे बचाने का प्रयास अक्षय द्वारा किया गया, तब तक अंकुर काफी आगे रिटन टू सेंडर रैपिड तक बह चुका था, परिजनों को सूचित कर दिया गया है। एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरु किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News