हल्द्वानी : लॉरेंस के नाम पर सौरभ जोशी को धमकी देने वाला 24 घंटे में गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

“लॉरेंस के नाम पर सौरभ जोशी को धमकी देने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार”

हल्द्वानी: प्रसिद्ध यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद को ‘लॉरेंस विश्नोई गैंग’ का सदस्य बताकर सौरभ जोशी को धमकी भरा पत्र भेजा था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की और ओलिविया कालोनी, हल्द्वानी के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम अरुण कुमार (19), निवासी थानपुर, बिसौली, बदायूं (उप्र) है।

आरोपी पहले जिला मोहाली के जिरकपुर स्थित रेडिसन होटल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था, लेकिन अवैध गतिविधियों में लिप्त होने के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद उसने सौरभ जोशी को धमकी देकर रंगदारी की मांग की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News