gkmnews
ब्रेकिंग – उत्तराखण्ड में नैनीताल के ज्यूलिकोट में महिला को मौत के घाट उतारने वाले हिंसक वन्यजीव को वन विभाग ने ट्रेंक्यूलाइज कर कब्जे में लिया।
नैनीताल जिले में ज्यूलिकोट के ज्यूली गांव में पिछले दिनों किसी हिंसक वन्यजीव ने महिला को शिकार बनाया था। ज्योली गांव और आसपास के क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से ग्रामीणों में डर का माहौल बना है। आज एक वयस्क बाघ के कब्जे में आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।बताया जा रहा है कि बाघ के घटनाओं में बाघ के पिछली चार घटनाओं में शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग की टीम पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में हिंसक वन्यजीव की तलाश कर रही है। वन विभाग की टीम ने आज देर शाम सफलतापूर्वक ट्रेंक्यूलाइज कर लिया है। वन विभाग की टीम ने ज्योली के जंगल में बाघ को अचेत कर दिया।
आर.ओ.नितिन पंत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। लगभग तीन क्विंटल के इस वयस्क बाघ को पिंजरे में सुरक्षित रखने की कार्यवाही चल रही है।




