हल्द्वानी। इनर व्हील क्लब हल्द्वानी द्वारा तीजोत्सव और हरेला कार्यक्रम का आयोजन बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष मधुर अग्रवाल और सचिव निवेदिता पाण्डे ने सभी सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शशि खंडेलवाल ने किया।
कार्यक्रम में दीपता तिवारी, इंदु पांडे, आशा दर्म वाल और रेनू शारदा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। तीज क्वीन पायल अग्रवाल और हरेला क्वीन प्रिया सहगल का चयन भी किया गया, जिन्होंने समारोह की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर लिली सिंह, अमिता पाण्डे, विनीता साह, नीरजा बोरा, पुष्पा भट्ट, सारिका मित्तल, सुशीला भाकुनी, मीरा अग्रवाल, शोभा जायसवाल, पूनम बंसल, रीता अग्रवाल और रेखा दर्मवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों और सम्मिलित भोज के साथ हुआ। यह आयोजन क्लब के सदस्यों व क्षेत्रवासियों के बीच बहुत ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया।