उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी टैक्सी 8 लोगों की मौत,रेस्क्यू जारी..

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण हादसा हुआ है।आज मंगलवार शाम पिथौरागढ़ जिले में एक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।

हादसा सोनी पुल के पास हुआ। मैक्स मुवानी से बकटा जा रही थी। जिसमें 13 लोग सवार थे। सूचना पाकर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गाड़ी के खाई में गिरने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
पिथौरागढ़ की SSP रेखा यादव ने बताया, गाड़ी मुवानी से बोकटा की तरफ जा रहा थी कि अचानक नियंत्रण बिगड़ गया। इससे गाड़ी नदी में जा गिरी। इस घटना में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोगों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News