उत्तराखंड पंचायत चुनाव : पहले चरण में 68% मतदान, देखिए आंकड़े

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को शांतिपूर्ण, सफल और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ। हरिद्वार को छोड़कर राज्य के सभी जिलों के 49 विकासखंडों में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ और देर शाम तक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं।

प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार कुल 68% मतदान दर्ज हुआ, जिसमें 63% पुरुष और 73% महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि मतदान प्रक्रिया में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों, अधिकारियों और सुरक्षाबलों के उत्कृष्ट समन्वय और समर्पण के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रशंसा की है।

इस चरण में कुल 17,829 प्रत्याशियों का भविष्य मतपेटियों में बंद हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जिलावार मतदान प्रतिशत (लगभग)

  • उत्तरकाशी: 82.00%
  • देहरादून: 78.49%
  • ऊधमसिंह नगर: 81.27%
  • नैनीताल: 70.43%
  • चंपावत: 65.59%
  • पिथौरागढ़: 64.00%
  • बागेश्वर: 63.11%
  • चमोली: 62.17%
  • टिहरी: 59.71%
  • पौड़ी: 59.50%
  • रुद्रप्रयाग: 57.31%
  • अल्मोड़ा: 59.11%

अगला चरण:
दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई 2025 को प्रदेश के 12 जिलों के 40 विकासखंडों में होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव की प्रतिबद्धता दोहराई है।

Breaking News