हल्द्वानी। आज समाजवादी पार्टी की एक बैठक क्वालिटी बैंक्वेट हॉल रामपुर रोड मे प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें विशिष्ठ अतिथि प्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी सुरेश परिहार उपाध्यक्ष एस. के. राय कोषाध्यक्ष संजय सिंह प्रदेश महासचिव उपस्थित रहे।
![](https://nainitallive.com/wp-content/uploads/2024/08/IMG-20240804-WA0017.jpg)
सभी पदाधिकारियों द्वारा आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निकाय चुनाव तथा संगठन की मजबूती पर कार्यकर्ताओं से चर्चा का रहा कार्यक्रम के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पहाड़ के मजबूत कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर तय किया गया। निकाय चुनाव में समस्त उत्तराखण्ड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी हाजी मतीन सिद्दीकी एवं प्रदेश अध्यक्ष शम्भु प्रसाद पोखरियाल के देखरेख में व नैनीताल जनपद की सभी सीटे सुरेश परिहार, संजय सिंह, जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह, व ऊधम सिंह नगर व कुमाऊँ के अन्य जनपदों की सभी सीटो के लिये ओशियन यादव, मो. नदीम अख्तर , ललित भट्ट, भगवती प्रसाद त्रिकोटी, सुरेंद्र गुरंग मिकरानी राजू यादव, बीना किशोर, जया ठाकुर, दीपा बुटोला, हीना यादव आदि के नेतृत्व को सौपते हुए मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए प्रतिबद्ध किया गया हैं प्रदेश अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष ने कहा निकाय चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूरी मजबूती से लड़ा जायेगा। साथ ही सदस्यता अभियान में भी तेजी आएगी। इसके लिए कुमाऊँ से आये हुए सभी लोगों को अलग अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी जाएगी। मंच का संचालन संजय सिंह ने किया।
![](https://nainitallive.com/wp-content/uploads/2024/08/IMG-20240804-WA0018.jpg)
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश परिहार, प्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी प्रदेश कोषाध्यक्ष एस. के . राय, प्रदेश महासचिव संजय सिंह, नैनीताल जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह, ओशियन यादव, मो. नदीम अख्तर , ललित भट्ट, भगवती प्रसाद त्रिकोटी, सुरेंद्र गुरंग मिकरानी राजू यादव, बीना किशोर, जया ठाकुर, दीपा बुटोला, हीना यादव आदि उपस्थित रहे।
![](https://nainitallive.com/wp-content/uploads/2024/05/webtik-promo1.png)