देहरादून :
पीआरडी जवानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब बीमार होने या अस्पताल में भर्ती रहने पर भी 6 महीने तक उनका मानदेय नहीं रुकेगा। सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को यह व्यवस्था लागू करने के स्पष्ट निर्देश दे दिए।
पीआरडी जवानों की मांगों पर सहानुभूति भरा रुख
बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग पीआरडी जवानों की हर जायज मांग पर सकारात्मक और सहानुभूतिपूर्ण विचार करेगा।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि..
“स्वयंसेवक” की जगह पीआरडी जवानों के लिए सम्मानजनक और उपयुक्त शब्द इस्तेमाल किया जाए।
सहायता राशि में बढ़ोतरी की दिशा में भी कदम उठाए जाएं।
बीमार होने की स्थिति में मानदेय नियमित रूप से जारी रहे।
365 दिन रोजगार का भी मामला उठा
बैठक में पीआरडी संगठन के प्रतिनिधियों ने 365 दिन रोजगार की मांग रखी।
इस पर मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री ने 11 दिसंबर को होने वाले पीआरडी स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया और कहा कि इस बार समारोह बड़े स्तर पर और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाएगा।
बैठक में मौजूद रहे अधिकारी
बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, विभागीय अधिकारी और पीआरडी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।




