हल्द्वानी में वार्ड 5 में नए आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण, रेखा आर्य ने महिलाओं के स्वावलंबन पर दी जानकारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र के मल्ली बमौरी, वार्ड 5 में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का मंगलवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं से संवाद किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए “एकल महिला स्वरोजगार योजना” चला रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को स्वरोजगार प्रारंभ करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि इस योजना की जानकारी समाज में अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाई जाए।

कार्यक्रम में पार्षद नेहा अधिकारी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र बाली, भरत बल्दिया, पूर्व पार्षद राजेंद्र भाकुनी, दिनेश वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News