Red Warning- उत्तराखंड : भारी बारिश अलर्ट, स्कूलों में अवकाश घोषित

खबर शेयर करें -

भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान में नैनीताल जनपद के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने 30 जून को जिले के अनेक क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है। साथ ही गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज़ बारिश की संभावना भी जताई गई है। इस मौसम परिस्थिति को देखते हुए नदियों, नालों, और गधेरों में जलस्तर तेज़ी से बढ़ने और बहाव तेज़ होने की आशंका जताई गई है।

छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन नैनीताल ने 30 जून (सोमवार) को जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। इस आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी और निजी विद्यालय पूरे दिन बंद रहेंगे। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी।

शिक्षक व स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य

हालांकि छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन सभी शैक्षणिक संस्थानों के:प्रधानाध्यापक,शिक्षकगण,कर्मचारी,कार्यालय स्टाफ को अपने-अपने विद्यालयों और कार्यालयों में निर्धारित समयानुसार अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश जारी किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के विचलन या अनुपस्थिति की स्थिति में कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि,मौसम की गंभीरता को देखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। नदियों, नालों, और संवेदनशील पहाड़ी रास्तों से दूरी बनाए रखें। प्रशासन द्वारा जारी किसी भी आपातकालीन सूचना या निर्देश का पालन करें।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News