उत्तराखंड के पांच जिलों में आज बारिश..

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के 5 जिलों में आज यानी 10 अक्टूबर को हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश के आसार हैं, जिनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल है। कुछ स्थानों पर तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं, जबकि बाकी जिलों (देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल) में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
वहीं आज कई जिलों में सुबह से बादल छाए है। वहीं बाकी जगह धूप खिली है। अल्मोड़ा शहर में सुबह कोहरा छाया रहा। प्रदेश में मानसून की विदाई हो गई है, उसके बाद भी बारिश का सिलसिला चल रहा है। मानसून की विदाई के बाद कुछ दिनों की भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल कर दिया था, लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बारिश से मौसम का मिजाज एकदम बदल गया है।

देहरादून में आज आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन दिन के समय मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राहत की बात यह है कि विभाग ने फिलहाल किसी तरह की विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News