देशभर में प्रीमियम पेट्रोल हुआ मंहगा_कीमतें बढ़ीं

खबर शेयर करें -

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण तेल और गैस की सप्लाई पर संकट गहरा होता जा रहा है. जिस बात का आम जनता को डर था वही हुआ है. पहले जनता एलपीजी सिलेंडर के संकट से जूझ रहे थी और अब पेट्रोल की कीमतों पर भी झटका लगा है. देश की बड़ी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी हैं।

सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 20 मार्च को स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें ₹2.09-₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ा दी है। भोपाल में इसकी कीमत बढ़कर करीब 117 रुपए पहुंच गई है। सामान्य पेट्रोल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। यहां सामान्य पेट्रोल 106.47 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है।
प्रीमियम पेट्रोल BPCL का स्पीड, HPCL का पावर और IOCL का XP95 के नाम से बिकता है। ये सामान्य पेट्रोल के मुकाबले 10-12 रुपए महंगा होता है। प्रीमियन पेट्रोल की कीमतों में यह बढ़ोतरी कच्चा तेल महंगा होने की वजह से की गई है। अमेरिका-इजराइल की ईरान के साथ चल रही जंग की वजह से कच्चा तेल बढ़ा है।

दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 112 रुपए प्रति लीटर तक हुई
दिल्‍ली में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 107 से लेकर 112.30 रुपए प्रति लीटर तक हो गई है।

मुंबई में प्रीमियम पेट्रोल 115-120.30 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।

चेन्‍नई में 112-117.30 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

Breaking News