गुलमोहर दिवस के अवसर पर सेंट पॉल स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। 17 जून को गुलमोहर दिवस के शुभ अवसर पर सेंट पॉल स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल प्रशासन, छात्र-छात्राओं व अन्य उपस्थित सदस्यों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के महत्व को दर्शाते हुए पौधारोपण किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत नीम, गुलमोहर और अन्य प्राणदायी पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण में स्कूल प्रबंधिका जरीना रोलेस्टेन, सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव की अध्यक्ष तनुजा जोशी, कौशलेंद्र भट्ट, मिथुन जायसवाल सहित अनेक शिक्षकों और सदस्यों ने भाग लिया।

यह पौधारोपण कार्यक्रम लगातार 17 जून से शुरू होकर पूरे बरसात के मौसम में चलता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक पौधों का रोपण किया जा सके और पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया जा सके। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरियाली को प्रोत्साहित करना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News