नई तकनीक, नया दृष्टिकोण: विशेष शिक्षा में गुणवत्ता की ओर कदम”

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी –

उत्तराखंड मुख्य विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के आदर्श अध्ययन केंद्र में नामांकित बीएड व एमएड विशेष शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित छह दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर शिक्षाशास्त्र विद्याशाखा (10) के निदेशक प्रो. डिगर सिंह फर्स्वाण ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यशालाएं व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ दिव्यांग बच्चों के लिए संवेदनशील और समर्पित कार्य करने की प्रेरणा देती हैं।
विशेष शिक्षा विभाग के पाठ्यक्रम प्रभारी सिद्धार्थ पोखरियाल ने अतिथियों व विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की और प्रशिक्षण को व्यवहारिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि कार्यशालाएं जीवन भर सीखने का अवसर प्रदान करती हैं। वर्तमान समय नई तकनीकों से जुड़ने का है और ज्ञान के आदान-प्रदान से ही शिक्षक अधिक प्रभावी बनते हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बीएड विशेष शिक्षा (चतुर्थ सेमेस्टर) की दिव्यांग छात्रा रेखा मेहता को श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में पदक जीतने पर कुलपति द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यशाला में डॉ. कल्पना लखेड़ा, डॉ. देवकी सिरोला, डॉ. मनीषा पंत, डॉ. दिनेश कांडपाल, श्रीमती भावना धोनी, तरुण नेगी, डॉ. बबीता खाती, डॉ. सुरेश मेहता, डॉ. अंजनी देवी व सुश्री निशा राणा उपस्थित रहे।
कार्यशाला का संचालन अंकिता सिंह ने किया।

Breaking News