बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, पांच दिवसीय सप्ताह और PLI भेदभाव का मुद्दा उठाया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने और PLI में कथित भेदभाव के विरोध में शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई। हड़ताल का हल्द्वानी में भी व्यापक असर रहा। विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और सरकार व बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

12वें द्विपक्षीय समझौते का हवाला
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 12वें द्विपक्षीय समझौते में सहमति बनने के बावजूद पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह अब तक लागू नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि स्टाफ की कमी और लगातार बढ़ते कार्यभार के बीच पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह कार्य-जीवन संतुलन के लिए जरूरी है।

PLI में भेदभाव का आरोप
कर्मचारियों ने PLI के प्रावधानों में Scale-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों को एकतरफा लाभ दिए जाने का आरोप लगाते हुए इसे भेदभावपूर्ण बताया। उन्होंने सभी कर्मचारियों के साथ समान व्यवहार की मांग की। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में ओमप्रकाश निओलिया, योगेश पंत, चंदन बिष्ट, चंदन सिंह रावत, हेम आर्या, रोहित वर्मा, कुशाग्र जोशी, मनोज मेहता, दीपक कर्नाटक, जितेश नेगी, जगत सिंह समेत विभिन्न बैंक यूनियनों के पदाधिकारी और सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने, PLI में भेदभाव समाप्त करने और स्टाफ की कमी दूर करने की मांग उठाई।

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News