नैनीताल की अंजू का भारतीय खो-खो टीम में चयन खेल प्रेमियों उत्साह

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल की अंजू ने अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर भारतीय खो-खो टीम में जगह बनाई है। इसकी जानकारी उत्तरांचल क्षेत्र खो खो संघ के महासचिव रजत शर्मा ने दी उन्होंने बताया कि अंजू अब 5 से 10 अक्टूबर 2024 तक नेपाल में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय खो-खो टूर्नामेंट में भारत की टीम से खेलेंगी। यह टूर्नामेंट दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों की टीमों के बीच खेला जाएगा। जो अंजू के करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है।

अंजू के चयन से जिले और राज्य का नाम रोशन किया, जो कि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे नैनीताल और उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। उनकी यह सफलता उनके वर्षों की कड़ी मेहनत और खो-खो खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।


इस मौके पर उत्तरांचल खो खो संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार उपाध्यक्ष सेविकल बवाड़ी, शिवराज सिंह बिष्ट,कामाक्षी कांडपाल, राजेश बिष्ट,सौरभ सनवाल ,विवेक आर्य अजय बचखेती मौजूद रहे। उन्होंने अंजू के उज्जवल भविष्य और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News