नैनीताल लाइव की रिपोर्ट हाल – ए – मोहल्ला “वार्ड- 56 ” जनता का रिपोर्ट कार्ड

खबर शेयर करें -

ये है हल्द्वानी नगर निगम का वार्ड नं०-56। इस वार्ड में कई क्षेत्र लगते हैं। जिसमे पालम सिटी, मानपुर पश्चिम, मानपुर पूर्व, जीतपुर नेगी, जीतपुर बस्ती ट्रांसपोर्ट नगर। निवर्तमान पार्षद राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि यहां की आबादी लगभग 7 हजार से 8 हजार तक है। इस वार्ड में लगभग 4000 से 4100 सो वोटर है।

निवर्तमान पार्षद राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि उनके द्वारा वार्ड नंबर 56 में लगभग 4 से 5 करोड़ का सड़क व पेयजल लाइन बिछाने का कार्य किया गया है। नगर निकाय चुनाव नजदीक है। इस बार भी निवर्तमान राजेंद्र सिंह नेगी ने पार्षद पद की दावेदारी की है। नए और पुराने पार्षद अपनी अपनी दावेदारी कर रहे हैं। नैनीताल लाइव की टीम ने वार्ड नं०-56 में जाकर यह जाना की जनता निवर्तमान पार्षद राजेंद्र सिंह नेगी से संतुष्ट नजर आई तो कहीं असंतुष्ट नजर आई है। निवर्तमान पार्षद ने 5 साल में क्या-क्या कार्य किए और किन वादों को लेकर के वे चुनावी मैदान में उतर रहे है। और जनता का इस पर क्या कहना है तो आईए जानते हैं। सैफ अली सिद्दीकी और न्यूज़ एडिटर संजय कनेरा की इस खास रिपोर्ट में….

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News