नैनीताल लाइव की रिपोर्ट हाल – ए – मोहल्ला “वार्ड- 39” जनता का रिपोर्ट कार्ड

खबर शेयर करें -

ये है हल्द्वानी नगर निगम का वार्ड नं०-39। इस वार्ड में कई क्षेत्र लगते हैं। जिसमे चीनपुर लोहिया साल मल्ला बिठौरिया नं०-01 गोडधड़ा, संगम विहार आदि। निवर्तमान पार्षद ममता जोशी ने बताया कि यहां की आबादी लगभग 9 हजार से 10 हजार तक है। इस वार्ड में लगभग 5200 सो से 5300 सो वोटर है।

निवर्तमान पार्षद ममता जोशी ने बताया कि उनके द्वारा वार्ड नंबर 39 में सड़क, स्ट्रीट लाइट्स और बिजली के पोल लगाए गए है। उन्होंने आगे बताया कि लगभग 50 लाख की लागत से यह सभी कार्य कराए गए हैं। नगर निकाय चुनाव नजदीक है। वार्ड के लोग नए पार्षद से अपनी पूरी उम्मीद लगाए हुए हैं। इस बार निवर्तमान पार्षद ममता जोशी ने भी पुनः ताल ठोक दी है। नैनीताल लाइव की टीम ने वार्ड नं०-39 में जाकर यह जाना की जनता निवर्तमान पार्षद ममता जोशी से संतुष्ट नजर आई तो कहीं असंतुष्ट नजर आई है। इस वार्ड की मुख्य समस्या कुछ सड़कों का बना न होना जिस कारण वार्ड वासियों और राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निवर्तमान पार्षद ने 5 साल में क्या-क्या कार्य किए और अब इस वार्ड से कौन चुनाव लड़ने के लिए उतरता है। और जनता का इस पर क्या कहना है तो आईए जानते हैं। सैफ अली सिद्दीकी और न्यूज़ एडिटर संजय कनेरा की इस खास रिपोर्ट में….

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News