Nainital – भाजपा ने घोषित किये सभी मोर्चों के नए जिलाध्यक्ष, देखें किसको मिली कमान..

खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नैनीताल जिले में विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की।

भाजपा युवा मोर्चा की कमान चंदन बिष्ट के हाथों में

संगठन में युवाओं की भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से चंदन बिष्ट को भाजपा युवा मोर्चा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने उनसे संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता लाने की उम्मीद जताई है।

महिला मोर्चा की जिम्मेदारी कंचन उप्रेती को

महिला शक्ति को सशक्त प्रतिनिधित्व देने के लिए कंचन उप्रेती को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी को जमीनी स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ने की संभावना है।

किसान मोर्चा में गणेश साह को मिली कमान

किसानों से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक विस्तार को ध्यान में रखते हुए गणेश साह को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ओबीसी मोर्चा में नन्हें कश्यप, अनुसूचित मोर्चा में रविंद्र बाली

समाज के विभिन्न वर्गों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए नन्हें कश्यप को ओबीसी मोर्चा और रविंद्र बाली को अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। दोनों नेताओं से अपने-अपने समुदायों तक संगठन को और व्यापक करने की अपेक्षा है।

अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी अली नकवी को

पार्टी ने अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान अली नकवी को सौंपी है।

Breaking News