एम. बी. राजकीय महाविद्यालय में “माँ के नाम से पेड़ उत्सव” का आयोजन, 100 से अधिक पेड़ लगाए गए

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी । एम. बी. राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन. एस. एस.) और नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त प्रयास से “माँ के नाम से पेड़” नामक एक विशेष अभियान का आयोजन किया गया। इस मुहिम के तहत महाविद्यालय परिसर में 100 से अधिक पेड़ लगाए गए, जिसमें स्वयंसेवकों की बड़ी संख्या ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन. एस. बनकोटी ने की। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र की समन्वयक डोल्वि मेम, एन. एस. एस. के समन्वयक शिवांगी चनियाल, साथ ही एन. एस. एस. एम. बी. जी. पी. जी. कॉलेज की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा सिंह, डॉ. किरण कर्नाटक, डॉ. राकेश कुमार शर्मा, डॉ. बी.सी. मिल्कानी, डॉ. जीवन सिंह गरिया, आयुष भारती, अस्मी सिंह और विभोर चौधरी सहित कई वरिष्ठ स्वयंसेवक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के महत्व को जागरूकता फैलाना था। स्वयंसेवकों और अधिकारियों की सहभागिता से यह अभियान सफल रहा, जो दीर्घकालिक पर्यावरणीय लाभ प्रदान करेगा।

Breaking News