नेहरू जयंती : बाल दिवस पर लायंस क्लब ने बिखेरी खुशियां, बच्चों के बीच मनाया गया रंगारंग समारोह

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी –

पूरा भारतवर्ष 14 नवंबर को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाता है। बच्चों से उनके गहरे लगाव और प्रेम की स्मृति में मनाए जाने वाला यह दिन बचपन की मासूमियत, अधिकारों और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का प्रतीक है।

इसी क्रम में लायंस क्लब द्वारा लक्ष्मी शिशु मंदिर, बरेली रोड में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी-खुशी और रंग-बिरंगी गतिविधियों से गूंज उठा। छोटे-छोटे बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे आयोजन का भरपूर आनंद लिया।

क्लब की अध्यक्ष सोनू जोशी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में डीपी नीरज, डीटी सीमा सहित रमा, चंपा, सुशीला, रश्मि तथा अन्य सदस्य उत्साहपूर्वक मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने बड़े अपनत्व के साथ बच्चों के साथ दिन बिताया और उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

कारक्रम के दौरान क्लब द्वारा बच्चों को कॉपी, पेन, चॉकलेट, बिस्किट, मिठाई, जूस आदि सामग्री भेंट की गई। बच्चों ने इन उपहारों को पाकर खुशी से झूम उठे।

बाल दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनके शिक्षित और सुरक्षित भविष्य के संकल्प को दोहराने का अवसर भी है। लायंस क्लब ने सभी से आह्वान किया कि

“जहां भी संभव हो, बच्चों के विकास, शिक्षा और अधिकारों की सुरक्षा के लिए अवश्य कार्य करें, क्योंकि आज के बच्चे ही कल का भारत हैं।”

इस तरह बाल दिवस का यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए यादगार बना, बल्कि समाज को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश भी दे गया।

Breaking News