कायस्थ महासभा का सामूहिक कलम दवात पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा शिव मंदिर, शिव विहार, कैनाल रोड तिकोनिया में सामूहिक कलम दवात पूजन, श्री चित्रगुप्त कथा एवं हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसाद वितरण भी किया गया।

पूजापरायण कार्यक्रम का संचालन पंडित नवीन चंद्र जोशी ने किया। आयोजन में संघ के प्रमुख सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वी.के. सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष वी.के. श्रीवास्तव, जी. के. अस्थाना, एस.के. सक्सेना, ए.के. श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव (जिला अध्यक्ष), एवं अनेक अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

महिलाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश महिला अध्यक्ष रत्ना श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष शोभा श्रीवास्तव और जिला महिला अध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव भी सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में प्रदीप चंद्र जोशी एवं रमेश चंद्र बिष्ट की भी विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

इस पुनीत आयोजन की जानकारी जनहित में सभी समाचार पत्रों में नि:शुल्क प्रकाशित करने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News