हल्द्वानी। रा बा इ का चौरगलिया में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं द्वारा कौशलम ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इसमें सभी कक्षाओं की छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्या तनूजा जोशी और पर्यवेक्षक अमित पाठक, दिनेश चंद्र ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह छात्राओं के हुनर निखारने का स्तम्भ है।
छात्राओं ने विविध प्रकार के व्यंजन, मेहंदी, केश सज्जा, सौंदर्य निखार आदि में अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने उत्पादों से आमदनी कर उत्साहित हुईं।
इस ग्रैंड फिनाले के सफल आयोजन में ललिता गौतम, रेखा आर्या, कंचन जोशी, ममता सुयाल के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें मिनाक्षी जोशी, अमिता जोशी, गीता, दीप्ति, पूर्णिमा, तरुणा, ममता तिवारी, हेमा, मुन्नी, अनिल साहित, समस्त शिक्षिकाएं और अभिभावक उपस्थित थे।




