न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी नैनीताल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड नैनीताल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर आदेश जारी हो गए हैं। जारी आदेशानुसार – भारत के संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को उत्तराखंड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी के 10.10.2024 को सेवानिवृत्त होने के परिणामस्वरूप 11.10.2024 से उस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का पालन करने के लिए नियुक्त करते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News