इंस्पिरेशन स्कूल बना नम्बर वन_CBSE रिज़ल्ट में नया रिकॉर्ड

खबर शेयर करें -

CBSE के 10वीं के रिज़ल्ट में इस साल इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, काठगोदाम ने शानदार कामयाबी का परचम लहराया है। बच्चों की मेहनत और तालीमी रहनुमाई ने ऐसा कमाल दिखाया कि स्कूल ने नया कीर्तिमान (record) कायम कर दिया।

रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस – “कामयाबी की बुलंद उड़ान”

इस बार कक्षा 10 के नतीजों मे 72 स्टूडेंट्स ने 90% से ऊपर अंक हासिल किए।

36 विद्यार्थियों ने 95%+ स्कोर कर बेहतरीन मिसाल पेश की।

ये नतीजे सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि मेहनत, लगन और तालीम की रोशन मिसाल हैं।

टॉपर्स ने बढ़ाया स्कूल का मान

इस शानदार कामयाबी में टॉप पोजीशन हासिल की..

प्रकृति पाण्डेय – 99% (School Topper)

दिग्विजय सिंह अधिकारी – 98.6%
देवांश जोशी – 98.4%
स्मृति सिंह – 98%
रमणिका जोशी – 98%
दिव्यांशी जोशी – 98%

इन होनहार छात्रों ने इल्म और मेहनत की असली ताकत दिखाते हुए सबको फख्र महसूस कराया।

स्कूल मैनेजमेंट ने दी मुबारकबाद

इस कामयाबी पर स्कूल की चेयरपर्सन डॉ. गीतिका ब्ल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर और उपप्रधानाचार्या ममता तनेजा समेत पूरे स्टाफ ने खुशी जताई और सभी छात्रों को दिल से मुबारकबाद दी।

उन्होंने कहा कि,, ये नतीजे हमारी तालीमी क्वालिटी, डिसिप्लिन और बच्चों की कड़ी मेहनत का आईना हैं।

इंस्पिरेशन स्कूल बना नम्बर वन_CBSE रिज़ल्ट में नया रिकॉर्ड

Breaking News