हल्द्वानी के राजेंद्र नगर में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य आज राजेन्द्र नगर वार्ड नंबर 12 में पहुंचकर नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्षद प्रीति आर्या सहित क्षेत्र के तमाम लोग भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान, पार्षद प्रीति आर्या ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह राजेन्द्र नगर राजपुरा के सभी बाल विकास केंद्रों का समुचित विकास सुनिश्चित करेंगी।

इसके साथ ही, पार्षद प्रीति आर्या ने चार मांग पत्र भी सौंपे, जिनमें महिलाओं को लघु उद्योगों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने, खाद्य आपूर्ति विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं गौदाम तौल कटा न लगे की शिकायत, सड़क एवं नाली के निर्माण में सुधार, और सरकारी स्कूलों की व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग शामिल हैं।

मंत्री रेखा आर्य ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News