उद्घाटन समारोह: उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल का आयोजन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा में उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने दमवादुंगा स्थित आश्रय सेवा समिति में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें बुजुर्गों को फल, मिठाई, बिस्कुट और अन्य भोजन सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया और सरलता के साथ इस दिन को मनाया।

प्रदेश अध्यक्ष लाखन निगलटिया ने अपने संबोधन में कहा, “हम सभी वर्गों के लिए जनहित में आगे रहेंगे और समाज के हितों के लिए काम करेंगे। हम उत्तराखंड के विकास और सांस्कृतिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।”

प्रदेश महामंत्री भुवन भट्ट ने सशक्त एकता का अर्थ बताते हुए कहा, “हमें हर असहाय और गरीब व्यक्ति के लिए जागरूक रहकर आगे आना होगा। व्यापारियों के कल्याण के लिए हर संभव मदद करना हमारी जिम्मेदारी है।”

महिला प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा ने कहा, “उत्तराखंड के विकास में हमें वृद्ध जनों की स्थिति का विशेष ध्यान रखना चाहिए। महिलाओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना होगा, ताकि पहाड़ों की संस्कृति को संरक्षित किया जा सके।”

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता संजय त्यागी, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रताप जोशी, प्रदेश सचिव चंदन बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तरूण वानखेड़े, कुमाऊं प्रभारी काजल खत्री, नैनीताल प्रभारी संजय बिष्ट, सह प्रभारी राहुल जोशी, जिला प्रभारी मंजू शाह, मुखानी मंडल प्रभारी मंजू भट्ट, देवलचौड प्रभारी हिमांशी पलड़िया और अल्का आर्या सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

संगठन ने संकल्प लिया कि बुजुर्गों, अनाथ बच्चों तथा दिव्यांगों के कल्याण के लिए सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड तत्पर रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News